Dipration ke liye yoga

Dipration ke liye yoga :



अक्सर किसी को खोने या जीवन में छोटी-बड़ी घटनाएं घटने से हम डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। कई बार हम लंबे समय तक इसे नजरंदाज करते रहते हैं। इस तरह ना तो हम प्रफेशनली अपना बेस्ट दे पाते हैं और न ही निजी जिंदगी में खुश रह पाते हैं। ऐसा माना गया है कि डिप्रेशन का इलाज योग में भी है। आइए जानें कि किस तरह दिनचर्या से कुछ वक्त निकालकर योग के जरिए हम डिप्रेशन को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं
Dipration ke liye yoga

उत्तनासन

इस आसन के जरिए हम अपने मन-मस्तिष्क को एकाग्रता की ओर ले जाते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस आसन को 2-2 मिनट के अंतराल पर करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। आसन में आपको सीधे खड़े रहकर अपने पैरों की ओर झुकना है और दोनों हथेलियां पंजों के करीब रखनी हैं। याद रहे पीठ को उतना ही लचीला रखें जितने में आप हाथ को पंजों के करीब ले जा सकें। 
Dipration ke liye yoga
जनुसिर्सान
इस आसन को करने से मस्तिष्क में सकारात्मकता का सृजन होता है। निरंतर अभ्यास के बाद आप खुद को तरो-ताज़ा और ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं। आसन को बैठकर हाथ आगे की ओर ले जाएं और पैरों को सीधा रखें। 
Dipration ke liye yoga

भुजंगासन

दिमाग को शांत कर नए सकारात्मक विचारों को अंदर लाने में मदद करने वाला यह आसन डिप्रेशन मरीजों के लिए बेहद लाभदायक है। ख़ास बात यह है कि इस आसन को नियमित करने से लिवर और किडनी ठीक से काम करते हैं। आसन को करने का तरीका है कि आप पेट के बल लेट जाएं और गर्दन से कमर तक के हिस्से को उठाए रखें। ध्यान रहे इस क्रिया में आपके हाथ ज़मीन पर ही रहेंगे, बस कमर से चेहरे तक का हिस्सा उठा हुआ रहेगा। ऐसा लगभग 5-15 मिनट तक अपनी सुविधानुसार करें। 
Dipration ke liye yoga

सेतुबंधसर्वांगासन

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस आसन से आप शारीरिक-मानसिक संतुलन को मजबूत करते हैं। सीधे पीठ के बल लेटकर पैरों को ऐसे रखें कि जैसे आप बैठे हुए हैं। यह क्रिया कुछ वक्त तक निरंतर दोहराएं। इससे फेंफड़ों और स्वसन क्रिया पर भी सकारात्मक असर दिखता है। 
Dipration ke liye yoga

सलंबसिर्सासन

हालांकि यह आसन थोड़े से कठिन आसनों में आता है पर निरंतर अभ्यास से इसे करना काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इसमें आपको घुटनों पर पहले बैठ जाएं, फिर पूरे शरीर का बल हाथों पर लेते हुए पैरों को ऊपर उठाते हुए खुद को उल्टा खड़ा कर लें। यह क्रिया 10-15 सुविधानुसार नियमत करें। 

Comments

Popular posts from this blog

Benefits of Eating Banana

adrak ras ke fayde or nuksan

lower back pain causes