lower back pain causes
lower back pain causes :
Lower back pain बड़ी परेशानी देता है क्योंकि यह आदमी की कार्यक्षमता को कई गुना घटा देता है और जो लोग इस से पीड़ित है असल में वही इसकी परेशानी को सही से समझ पाते है लेकिन यह ऐसा नहीं है कि इस से पार नहीं पायी जा सकती है क्योंकि हमारे खराब daily routine की वजह से ही यह परेशानी create होती है और इसके पीछे दूसरा कोई मेजर reason नहीं है इसलिए सबसे पहले हम अपने daily routine को बेहतर करके इस परेशानी को कम कर सकते है तो चलिए जानते है कुछ और छोटी मोटी बातें जिनका ध्यान में रखते हुए हम lower back pain को दूर कर सकते है |
क्यों होता है यह दर्द :
lower back pain होने की मुख्य वजहें हमारी दैनिक दिनचर्या में ही शामिल हमारी बुरी आदतें है जिन्हें सुधार कर हम हमारे लिए चीजे बदल सकते है और back pain होने की मुख्य वजह है ऐसे कपडे पहनना जो हमारे शरीर के लिए comfortable नहीं हो और सही स्थिति में नहीं सोना और ऐसे पोजीशन में बैठकर काम करना जो पोजीशन हमारे शरीर के लिए अंगो के लिए आरामदायक नहीं हो और जिस से हमारे शरीर को बैलेंस करने के लिए अधिक मेहनत की जरुरत पडती हो | वजन उठाते समय लापरवाही बदली जाये जिसकी वजह से पड़ने वाला मांसपेशियों का खिंचाव भी आपके लिए कमर दर्द का कारण बन सकता है |
कपड़ों का चुनाव करें सही से :
असल में हमारे कपड़े न केवल हमे मौसम से होने वाले बदलावों से बचाते है परन्तु ये हमारे लिए comfirt का विषय भी है एस एमे कसे हुए कपडे पहनना या style के चक्कर में skin tight jeans पहनना भी आपके lower back pain का एक reason हो सकता है इसलिए ये बात ध्यान में रखें कि कपड़ों के चुनाव में fashion से अधिक अपने comfirt के बारे में विचार करें |
वजन उठाते समय रखें ध्यान :
जल्दी काम निपटाने के चक्कर में और ऊँचाई से सामान उठाते और रखते समय शरीर की position का ध्यान रखा जाना बेहद जरुरी है क्योंकि हमारे शरीर की मांसपेशियों पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है जब भी हम उनका use लेते है ऐसे में कोई भी गलत शारीरिक स्थिति आपके लिए परेशानी का सबब बन जाती है जब जरुरत से अधिक दबाव शरीर को सहन करना पड़ता है |
सोने का हो तरीका सही :
अच्छी नींद better health के लिए बहुत जरुरी है ऐसे में सोने का तरीका ही अगर सही नहीं हो तो दिक्कत तो होनी ही है ऐसे में ध्यान रखे कि सोते समय आपकी कमर सही दिशा में होनी चाहिए और सीधी होनी चाहिए अगर थोडा आराम दायक मुद्रा में सोने की इच्छा है तो घुटनों के नीचे तकिया लगा सकते है और कोशिश करें कि अगर आपको तकिये के बिना नींद नहीं आती है तो उसकी मोटाई ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस से दो तरह के नुकसान होते है एक तो चूँकि आपकी गर्दन उठ जाती है जिसकी वजह से आपको neck pain हो सकता है और दूसरा बड़ा तकिया होने की वजह से आपकी कमर का कुछ हिस्सा भी उपर उठ जाता है जिसकी वजह से lower back pain का भी आपको सामना करना पड़ता है | साथ ही हमेशा कपडे change करके सोयें और सोने के लिए आरामदायक कपडे पहले और बेल्ट को उतारकर ही सोये |
बैठने की स्थिति का रखें ध्यान :
अगर आप कंप्यूटर पर घंटो काम करते है तो लगातार बैठे नहीं रहें क्योंकि इस से आपको neck और back pain दोनों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अगर आपको लगातार काम करने की जरुरत है तो इसलिए थोडा थोड़े देर पर ब्रेक लेते रहे और थोड़ी चहलकदमी करते हुए खुद को फ्रेश करें |





Comments
Post a Comment